गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने जान दी- Girlfriend ke murder ke baad khud Kiya suicide, UP Bagpat
गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने जान दी: प्रेमिका के सिर में गोली मारी, 30 मिनट बाद खुद फंदे पर लटका Up के बागपत में प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी ने जान दे दी। उसने प्रेमिका के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस जांच में पता चला कि सतनाम और गुड्डन का 2 साल से अफेयर था। सतनाम आज सुबह घर से 50 मीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सतनाम ने कमर से तमंचा निकाला और फायर कर दिया, फिर खुद सुसाइड कर लिया। पूरा मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव का है। दोनों परिवारों के बारे में जानिए ... बागपत के बावली गांव में राजेश कुमार का घर है। घर में पत्नी, दो बेटे कल्लू (25) और सतनाम (22) हैं। राजेश पहले खेती किसानी करते थे। 2023 में परिवार के साथ पंजाब चले गए। वहां ईंट भट्ठे पर काम करने लगे। बीच-बीच में गांव आया करते थे। एक हफ्ते पहले सतनाम गांव आया। हालांकि, वह क्यों आया था, अब तक पता ...