सेक्स नहीं मिला तो गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या


 सेक्स नहीं मिला तो गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या, 3 दिन ट्रेन के सफर में काटी फरारी


इंदौर में MBA की छात्रा पीयूष धामनौटिया की गर्लफ्रैंड थी. दोनो साथ पढ़ते थे. वेलेन्टाइन-डे को पीयूष गर्लफ्रैंड को अपने कमरे पर लेकर आया. उसने वेलेन्टाइन गिफ्ट देने के बहाने गर्लफ्रैंड के हाथ बांधे और उसे सैक्स करने को कहा, लड़की ने मना किया तो पीयूष ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर, गला घोंटकर उसे मार डाला.


पीयूष ने इसके बाद उसके जिस्म के साथ गंदी बात की. शव के पास बैठकर शराब पी. गुस्से में चाकू से उसके पेट पर कई प्रहार किये. उसने गर्लफ्रैंड के फोन से उसके घरवालों को मैसेज भेजे. गुमराह किया.


गंदे मैसेज उसके दोस्तों और कालेज के ग्रुप्स में भेजे और उसका चरित्रहनन किया. 


हत्या के बाद भागा आरोपी पीयूष 3 दिन तक ट्रेन में सफर करता रहा. खुद को बचाने के लिए आरोपी ने यूट्यूब के जरिये तंत्र की जानकारी की और पुलिस के पहुंचने से पहले एक होटल के कमरे में तंत्र जैसा माहौल क्रियेट किया. 


पुलिस ने सारी सामिग्री बरामद की है. इससे पहले पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार किया गया. 


पुलिस इन्वेस्टीगेशन में पता चला है कि पीयूष ने गर्लफ्रैंड के फोन में डेटिंग एप देखा था जिसके बाद वह उस पर शक करने लगा था. वह अपनी गर्लफ्रैंड को सबक सिखाना चाहता था. 


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था मगर छात्रा के परिवार वाले इसके लिए राजी नही थी. इसी बात को लेकर उसका छात्रा से झगड़ा हुआ और उसने उसे मार डाला. परिवार ने शादी जैसी बात का जिक्र खारिज किया है और कहा कि पीयूष कई बार छात्रा से नोट्स लेने घर आया करता था.


पीयूष की निर्लज्जता इस वीडियो में देखिये.. वह कैसे अपने अपराध को मामूली बात कह कर खुद को जस्टीफाई करता है और फिर पत्रकारों को धमकी देने लगता है.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bokaro Steel Plant: एसएमएस हादसे में झुलसे तीसरे मजदूर की भी मौत, कोलकाता में पोस्टमार्टम, BSL देगा पत्नी को नौकरी

मोदी-ट्रंप फोन कॉल में पाकिस्तान पर कोई चर्चा नहीं: सरकार

Kantara Movie Download kese kre - कांतारा फिल्म डाउनलोड कैसे करें