Bokaro Steel Plant: एसएमएस हादसे में झुलसे तीसरे मजदूर की भी मौत, कोलकाता में पोस्टमार्टम, BSL देगा पत्नी को नौकरी
प्रवीण के परिवार वालों ने मिडिया को बताया कि हादसे में करीब 25 प्रतिशत झुलस गए थे। हालत सामान्य थी। बीजीएच में टहलते थे और खाना तक खा रहे थे। ओम प्रकाश की मौत के बाद प्रवीण को कोलकाता रेफर कर दिया गया था। वहां भी सबकुछ ठीक से चल रहा था।
बुधवार को हालत अचानक से खराब होने लगी। फेफड़े में इंफेक्शन हो गया। जनरल वार्ड से दोबारा आइसीयू में शिफ्ट किया गया। वेंटिलेटर पर रखा गया। शाम 6 बजे से वेंटिलेटर पर रखा गया था। रात 8 बजे तक बीपी लो हो चुका था। गुरुवार सुबह तक स्थिति कुछ सुधर रही थी। लेकिन, दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हार्ट बीट रुक गई थी। काफी कोशिश के बाद ही भी जान बचाया नहीं जा सका।
